फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला कर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला कर की लूटपाट
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र निवासी युवक को बंधक बनाकर दबंगों ने जानलेवा हमला किया और उसके साथ लूटपाट की। साथ ही आरोपियों ने कार्रवाई करने पर पीड़ित को हत्या की धमकी भी दी है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सराय झाझन निवासी विकास पुत्र मदनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार को गुलावठी निवासी एक आरोपी ने अपने पांच अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को दादूपुर रोड पर बुलाया था। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बनाकर कार में बैठा लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू व डंडो से हमला कर दिया। धारदार हथियार से गले पर वार कर आरोपियों ने पीड़ित को गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित के साथ लूटपाट कर हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस पर पीड़ित ने अब मामले में मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें