फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुआ 25 हजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल
विज्ञापन

खुर्जा। सिकंदरपुर मार्ग पर सीकरी रजवाहे की पुलिया के पास शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से पिस्टल और बाइक बरामद कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे सीओ गोपाल सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। सीओ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सीकरी की ओर से दो बदमाश आ रहे हैं। सूचना के आधार पर सीकरी रजवाहे की पुलिया के पास जब पुलिस पहुंची तो तो बाइक पर सवार दोनों बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने खुद को बचाते हुए बदमाशों का पीछा कर लिया। इसी दौरान बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर पड़ी। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पुलिस पर फिर से फायर किया तो पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। इससे पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं, उसका दूसरा साथी बदमाश भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को पुलिस ने खुर्जा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाश की पहचान थाना अरनिया के गांव रोहिंदा निवासी शरीफ उर्फ शोएब पुत्र गंगा राम रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से मिली पिस्टल और बाइक कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के दौरान बदमाश ने भागे हुए साथी का नाम रोहिंदा गांव निवासी रफीक उर्फ पतंगा बताया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर अरनिया, खुर्जा नगर, थाना देहात आदि में लूट, चोरी, हत्या की कोशिश, गोकशी आदि मामलों में रिपोर्ट दर्ज हैं। इसके अलावा उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। वहीं, फरार बदमाश पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें