फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग नगदी व जेवरात लेकर गई किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी, जेवरात लेकर प्रेमी संग किशोरी लापता
विज्ञापन

बुलंदशहर। नरसैना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी घर से नकदी व जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई। मामले में थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नरसैना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि वह मेहनत मजदूरी व खेती कर अपना व परिवार का पालन पोषण करता है। आरोप है कि गत तीन मई की देर रात उनकी 15 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। 4 मई की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि देर रात जब वह खेत पर काम कर रहे थे, तभी उनकी बेटी पड़ोस के एक गांव निवासी युवक के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बताया कि वह घर से अपने साथ 88 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित का आरोप है कि थाना पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस पर अब पीड़ित पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बेटी की बरामदगी और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी एन कोलांचि ने पीड़ित उचित कार्रवाई व किशोरी को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें