महिला से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
नरौरा/रामघाट। रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई महिला से शराबी युवक ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर परिजनों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गत शनिवार की देर शाम वह जंगल में शौच के लिए गई थी। तभी दूसरे गांव की ओर से आ रहे रास्ते से गांव का ही एक युवक उसके पास आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। एसएचओ रामघाट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो