फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को जहर देकर जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह विवाहिता ने भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जिले के गांव रोनिया निवासी हरपाल सिंह ने अपनी बेटी पूनम की शादी फरवरी 2009 में औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलीना में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले उससे दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 28 मार्च को आरोपी ससुरालवालों ने पूनम के साथ मारपीट की और उसे जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह वह उनके चंगुल से छूट कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि ससुराल वालों ने मारने-पीटने के बाद उसे गंभीर हालत में मायके छोड़कर भाग गए। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति विपिन समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें