फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीपाल हत्याकांड: बदला लेने के लिए ट्रेन के आगे फेंक की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीपाल हत्याकांड : बदला लेने के लिए ट्रेन के आगे फेंक की थी हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र में दो फरवरी को युवक की चलती ट्रेन के सामने फेंक कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों नामजद आरोपियों को दबोच कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने हत्या वाले दिन सुबह श्रीपाल से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दो फरवरी की देर शाम चोला चौकी क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादो निवासी श्रीपाल पुत्र पदम सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के पिता ने गांव निवासी सोनू पुत्र प्रेमपाल व राजीव पुत्र अजब सिंह के खिलाफ तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने रंजिशन श्रीपाल को दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर दिल्ली की ओर से खुर्जा की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रेन के सामने फेंक दिया था। श्रीपाल की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों आरोपियों को क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर के पास से दबोच लिया गया है। आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बीते दो फरवरी की सुबह उनका श्रीपाल से झगड़ा हुआ था। जिसके चलते देर शाम उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें