स्याना बवाल: राजद्रोह लगने के बाद शुरू हुआ ‘सोशल वार’
बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में राजद्रोह लगाने के सरकार के फैसले के बाद अब सोशल वार शुरू हो गया है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर स्याना बवाल में आरोपी बनाए गए बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज व अन्य पर राजद्रोह लगाने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं। ये वही युवा हैं, जो चुनावी सीजन में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाए हुए थे।
गत तीन दिसंबर 2018 को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल का जिन्न करीब छह माह बाद फिर से बाहर निकल आया है। न्यायालय में सुनवाई के बाद शनिवार को आरोपियाें पर राजद्रोह में मुकदमा चलाने के आदेश दे दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर फैसले के खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा है। योगेश राज व अन्य पर राजद्रोह लगाने का विरोध कर रहे हैं।