फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार प्रेमी संग भागी किशोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी बार प्रेमी संग भागी किशोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी दूसरी बार अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। वहीं, किशोरी के परिजनों ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जबकि, पूर्व में दर्ज हुए मामले में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री गत 18 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, इस दौरान पीड़ित परिजनों को किसी ने जानकारी दी थी कि उनकी पुत्री को नगर क्षेत्र के ही एक मोहल्ला निवासी युवक बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया है। पीड़िता ने मामले में नगर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामले की परतें खुलती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उक्त किशोरी पूर्व में भी आरोपी युवक के साथ जा चुकी है। उस दौरान भी पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। लेकिन, किशोरी कुछ समय बाद घर वापस लौट आई थी। साथ ही उक्त मुकदमे में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी थी। वहीं, अब पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। नगर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें