फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीडन, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता को ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव रायपुर मौजपुर करौरा निवासी चंादनी पुत्री इस्लाम खां ने बीते दिनों महिला थाने में तहरीर दी थी। जिसमें पीड़िता ने बताया था कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव बैलाना निवासी युवक समीम पुत्र शाबू के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रुप में एक टैंपो व एक लाख रुपये नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीडन किया जा रहा था। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी आरती सोनी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें