फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत वसूलने की आडियो वायरल होने पर दारोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत वसूलने की आडियो वायरल होने पर दारोगा निलंबित
विज्ञापन


रामघाट। सोशल मीडिया पर रिश्वत वसूलने की एक ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी ने दारोगा को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि एक मुकदमा खत्म करने की एवज में दारोगा ने 10 हजार रुपये की रिश्वत वसूली थी। शेष रकम काम होने के बाद देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक ऑडियो में ग्राम प्रधान व दारोगा के बीच तय समय के भीतर मुकदमा समाप्त न होने पर नोकझोंक हो रही है। बातचीत में ग्राम प्रधान नाराजगी जता रहा है कि रुपये देने के बाद भी अभी तक केस समाप्त नहीं हो सका है। जबकि, पूर्व में कुछ ही घंटे में केस समाप्त करने की बात कही गई थी। इसको लेकर दारोगा और ग्राम प्रधान के बीच नोकझोंक होती है। ग्राम प्रधान कह रहा है कि जब उसने 10 हजार रुपये एडवांस दे दिए हैं, जबकि शेष रकम उसके पास है तो काम क्यों नहीं हो रहा है। इस पर दारोगा द्वारा कुछ दिन में काम करने की बात कही जाती है। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी एन कोलांचि ने आरोपी दारोगा सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने कहा है कि निलंबन अवधि के दौरान दारोगा सुनील कुमार पुलिस लाइन में संबद्ध रहेंगे और पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें