फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर से 3.25 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे के बल पर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर से 3.25 लाख लूटे
विज्ञापन


नरौरा। मंगलवार शाम उदयगढ़ी से रूपसपुर-बेलौन लिंक मार्ग पर बाजार से सीमेंट के रुपयों की वसूली कर लौट रहे बिल्ंिडग मैटेरियल सप्लायर से हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। आरोपी बदमाशों ने सप्लायर के सिर में तमंचे की बट से वार कर उसे घायल कर दिया। शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

राजघाट चौराहे पर बिल्ंिडग मैटेरियल का कारोबार करने वाले लखपत सिंह आर्य के पुत्र भगवत स्वरूप आर्य अपनी बाइक से मंगलवार शाम को बेलौन क्षेत्र में सीमेंट की दुकानों पर सप्लाई किए गए माल की धनराशि वसूल करने गए थे। शाम को वह बाइक से ही सप्लाई के 3.25 लाख रुपये एक बैग में रखकर अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। रेतागढ़ की सीमा में एक नलकूप के निकट पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर भगवत की बाइक रोक ली। आरोपी तमंचे से आतंकित कर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। शोर पर खेतों में काम कर रहे लोग आए और पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलने पर महकमे में हड़कंप मच गया। पीआरवी सहित एसएचओ दिनेश चंद्र शर्मा व सीओ विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना क ी जानकारी ली। एसएचओ दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में लगी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें