फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान के दौरान गंगा में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नान के दौरान गंगा में बहा युवक
विज्ञापन


नरौरा। गांधीघाट पर स्नान के दौरान आगरा से परिवार के साथ गंगा स्नान को आया एक युवक गहरे पानी में जाने से नदी में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर नदी में तलाश कराई। शाम तक तक कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

आगरा के अशोक नगर पचपई निवासी सचिन (22) पुत्र भीकम सिंह अपने भाई कौशल कुमार व चाचा चन्द्रभान सिंह के साथ गंगा स्नान को आए थे। स्नान के दौरान सचिन कुमार के गहरे पानी में चले जाने पर गंगा नदी के बढ़े जलस्तर व तेज बहाव होने के कारण सचिन नदी में बह गया। परिजनों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर नदी में तलाश शुरू करा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें