फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम चोर, कलक्ट्रेट से पुलिसकर्मी की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलगाम चोर, कलक्ट्रेट से पुलिसकर्मी की बाइक चोरी
विज्ञापन


बुलंदशहर। जनपद में वाहन चोरों के आतंक पर लगाम लगा पाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती साबित हो रहा है। खुद खाकी के नुमाइंदे और सरकारी दफ्तर भी वाहन चोरों के शिकार हो रहे हैं। बीते दिनों कलक्ट्रेट परिसर के एक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी की नई बुलेट मोटरसाइकिल को भी चोरों ने कार्यालय के बाहर से चोरी कर लिया, जिसे पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

आगरा के मोहल्ला राहुल विहार थाना दयालबाग निवासी शक्ति सिंह ने बीते दिनों नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह बुलंदशहर कलक्ट्रेट परिसर स्थित अभियोजन कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। बीते कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने एक नई बुलेट मोटरसाइकिल खरीदी थी। बाइक से ही वह कार्यालय आया जाया करते थे। गत दस जून को भी वह कार्यालय पहुंचे और बाहर अपनी बाइक खड़ी कर दी। शाम को कार्यालय से घर जाने के लिए बाइक की तरफ गए, लेकिन वहां से बाइक गायब थी। बाइक चोरी की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल भी शुरू कर दी। वहीं, अब सवाल है कि यदि सरकारी दफ्तर और खुद खाकी के नुमाइंदे ही वाहन चोरों का शिकार हो रहे हैं तो आम जन को कितनी परेशानी होती होगी। यही नहीं, बाइक चोरी को करीब 72 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक न तो बाइक बरामद कर सकी है और न ही चोर का कोई सुराग लग सका है। यदि आंकड़े खंगाले जाएं तो बीते एक पखवाड़े में नगर क्षेत्र से करीब एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन, पुलिस चोरों को पकड़ने में विफल साबित हो रही है। वहीं, नगर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन चोर गैंग को दबोचने के लिए कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही गैंग को दबोच कर विभिन्न वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें