क्रिकेट में जीत की खुशी मनाने पर भिड़े दो पक्ष, 11 घायल
अहमदगढ़। गांव बरारी में क्रिकेट में जीत के बाद खुशी मना रहे एक पक्ष का हारने वाली टीम के साथ विवाद हो गया। बृहस्पतिवार सुबह गांव बरारी में दो पक्षों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें एक पक्ष ने जीत के बाद खुशी मनाना शुरू कर दिया।
इस दौरान दूसरे पक्ष ने जीत की खुशी मना रहे प्रथम पक्ष को रोका और विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष की ओर से आदिल, रेहान, दानिश, हाजरा बेगम, सविस्ता बेगम, गुड्डन व दूसरे पक्ष की ओर से अयाज, असद, चिराग, वालिश, हरवाज घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। शाम तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।