फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण का आरोप
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में पीड़ित मां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुत्री का अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज कराई है। नगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गत तीन जून को घर से बाजार कुछ सामान लेने के लिए गई थी। लेकिन, देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी। नाते-रिश्तेदारियों व उसकी सहेलियों के यहां भी उसकी खोजबीन की गई। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पिता का फोन अपने साथ ले गई है, जो कि बंद जा रहा है। पीड़िता ने पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाल नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें