पडरौना। पुरानी रंजिश में नगर के जमालपुर मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। चाकू से वारकर घायल कर दिया। युवक के चेहरे पर चाकू लगा हैं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। पडरौना कोतवाली के गांव मठियरवा निवासी 30 वर्षीय असरफ मंगलवार की शाम को पडरौना नगर के जमालपुर मोहल्ले में देर शाम को पहुंचे थे। तभी कुछ युवक वहां पहुंच गए और पुराने विवाद को लेकर हाथापाई करने लगे। उसी दौरान एक युवक ने चाकू निकाल कर अशरफ के चेहरे पर प्रहार कर घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर जुटे लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए। कोतवाल मिथिलेश राय ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है।