फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन


बीबीनगर। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव बगराई कलां निवासी प्रशांत पुत्र नवाब सिंह ने बीबीनगर थाने में तहरीर देकर अपनी बहन की दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी 17 जुलाई 2016 को बीबीनगर की मढैया निवासी युवक नीरज कुमार के साथ की थी। शादी में ससुरालीजनों की इच्छानुसार 15 लाख रुपये नगद व अन्य सामान भी दिया था। पीड़ित भाई ने बताया कि नीरज सरकारी अध्यापक है। शादी के बाद से ही आरोपी पति, जेठ व जेठानी अतिरिक्त दहेज के रूप में बीबीनगर में करीब 30 लाख रुपये का एक मकान और करीब 20 लाख रुपये की एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी उसका उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी अपनी मांगो पर ही डटे रहे। आरोप है कि मंगलवार सुबह आरोपी पति नीरज, जेठ गजेंद्र व जेठानी सुधा ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़ित भाई ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें