फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कैंटर ने सब्जी खरीद रही वृद्धा को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी खरीद रही वृद्धा को कैंटर ने रौंदा
विज्ञापन


नरसैना। कस्बे में रविवार शाम सड़क किनारे पैंट बाजार से सब्जी खरीद रही वृद्धा को तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर ने रौंद दिया। हादसे के बाद अस्पताल ले जाते समय वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौेंप दिया। वृद्धा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी रेशमवती (60) पत्नी कंछिद सिंह रविवार शाम करीब छह बजे घर से पैठ बाजार से सब्जी खरीदने के लिए गई थीं। वह सड़क किनारे एक विक्रेेता से सब्जी खरीद रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान स्याना की ओर से एक अनियंत्रित कैंटर ने रेशमवती को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई रेशमवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें