फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन। स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला रूमी निवासी गौरव (20) पुत्र कन्हैया लाल दिल्ली स्थित किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार सुबह वह दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन पर आ रहा था। ट्रैक पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेन से कटकर उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा तो इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को जानकारी दी। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। उधर जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें