फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग की भेंट चढ़ी युवती, पिता ने ही मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनर किलिंग की भेंट चढ़ी युवती, पिता ने ही मार डाला
विज्ञापन

नरौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार दोपहर को हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीन घंटे बाद ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के पिता से बातचीत की तो उसने अपनी पुत्री की ऑनर किलिंग की बात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर को क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 20 वर्षीय युवती को कथित तौर पर हार्ट अटैक बताते हुए परिजन नरौरा परमाणु संयंत्र चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया था। चिकित्सालय से मिले मेमो के आधार पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसमें युवती के गर्दन पर निशान मिले। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ डिबाई विक्रम सिंह ने थाना परिसर में पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पिता से पूछताछ की। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि वह पुत्री की शादी करना चाहता था। लेकिन, उसकी पुत्री गांव के ही दूसरी जाति के युवक से शादी करना चाहती थी। साथ ही उसके साथ भाग कर घर बसाने के प्रयास में थी। जिसको लेकर वह आहत था। बृहस्पतिवार को दिन में आरोपी की पत्नी घर से बाहर नहाने गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री के मुंह में कपड़ा ठूंस कर गर्दन दबाकर उसकी हत्या कर दी। सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ग्यारहवीं पास थी मृतका
मिली जानकारी के अनुसार ऑनर किलिंग की भेंट चढ़ी 20 वर्षीय युवती 11 वीं पास थी। थाना प्रभारी देवकीनंदन राजपूत ने बताया कि प्रथम दृष्टया लड़की का गांव के दूसरी जाति के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग उसकी मौत का कारण बन गया। जो कि उसके पिता को नागवार गुजर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें