फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के युवक से आगरा के होटल में लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के युवक से आगरा के होटल में लूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के महालक्ष्मी एंकलेव निवासी एक युवक के साथ आगरा के होटल में लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट को अंजाम दिया। उसने आगरा में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई और उसके बाद वापस लौटा।
विज्ञापन

युवक नमन वशिष्ठ ने बताया कि वह 22 मई को आगरा में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए गया था। इस दौरान वह वहां सिकंदरा गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट में पहुंचा। जहां दो लोगों ने उसे बातों में उलझा लिया और जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। जब उसे होश आया तो उसके शैक्षिक कागजात, मर्चेंट नेवी का प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, फोन, चेन, अंगूठी, एटीएम कार्ड आदि सामान गायब था। साथ ही लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों लोग भी गायब थे। वह किसी तरह संबंधित क्षेत्र के थाने में पहुंचा और वहां अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद घर वापस लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें