फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गई युवती के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गई युवती के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई युवती के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना प्रेम प्रसंग का नजर आ रही है। हालांकि, पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी घर से खेत पर गई थी। खेत पर पहले से ही पड़ोस में रहने वाला युवक बुद्धा मौजूद था। आरोपी ने पीड़ित की पुत्री को खेत में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। सामने आया है कि युवती घर से परिजनों को चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर गई थी। हालांकि, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक अभी फरार है, उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें