फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर श्रमिक की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गला रेतकर श्रमिक की हत्या, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के बराल गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक श्रमिक की गला रेत कर हत्या कर दी। घेर में चारपाई पर श्रमिक का शव पड़ा मिला। उसके गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बराल गांव निवासी बब्बू उर्फ त्रिलोकचंद (45) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस को दी तहरीर में बब्बू के पुत्र विकास ने बताया कि वह अपनी मां कुसुम के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। उसकी बहन घर में थी। मंगलवार रात पिता पास ही के घेर में सोए हुए थे। बुधवार सुबह उन्हें फोन पर पता चला कि उसके पिता का शव चारपाई पर पड़ा हुआ है। सुबह जब वह लौटा तो देखा कि उसके पिता चारपाई पर मृत पड़े थे और उनके गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। साथ ही किसी धारदार हथियार से गला रेता गया था। बब्बू की हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सीओ सिकंदराबाद विक्रम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। मृतक की पत्नी कुसुम और पुत्र विकास आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। परिजनों के मुताबिक बब्बू की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। न ही घटना के समय कोई लूटपाट की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी लोकेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें