फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जहांगीराबाद में गोवंश के अवशेष मिलने पर रोष, प्रशासन की सांस फूली

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जहांगीराबाद में गोवंश के अवशेष मिलने पर रोष, प्रशासन की सांस फूली
विज्ञापन

जहांगीराबाद। स्याना क्षेत्र के महाब गांव में कथित गोवंश के अवशेष मिलने के बाद बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद-दौलतपुर रोड पर कथित गोकशी का मामला सामने आया है। सुबह सूचना मिलने पर आसपास क्षेत्र के साथ ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस व प्रशासन की संासे अटक गई। घटना को लेकर हिंदू संगठनों के लोग कोतवाली पहुंच गए। स्याना कांड जैसी पुनरावृत्ति न हो ऐहतियातन तीन एसडीएम और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मामले में चार आरोपियों के जेल भेजे जाने पर हिंदू संगठनों के लोग शांत होकर लौट गए।
गांव टिटौटा निवासी कुछ लोग बुधवार सुबह दौलतपुर रोड पर मॉर्निगं वॉक के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कि कुछ लोग बुदपैंठ स्थित एक भट्ठे के समीप सरेआम गोवंश काटते दिखाई दिए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर चार लोगों को दबोच लिया। गोकशी की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई और घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराया तो आनन फानन में अहार, औरंगाबाद, नरसेना आदि थानों की पुलिस व एसडीएम सदर अरविंद सिंह, एसडीएम स्याना अविनाश मौर्य व स्थानीय एसडीएम आनंद श्रीनेत व सीओ अतुल कुमार चौबे भी घटना स्थल पर पहुंच गऐ। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन के लोगों ने आनन फानन में खेत में पड़े कथित गोवंश के अवशेष को जेसीबी की मदद से खेतों में दबवाया। इसी बीच काफी लोग कोतवाली पर भी एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस चारों आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंच गई। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने अपना नाम आरिफ कुरैशी, राकिब मलिक मेरठ, वसीम पठान झांसी व अमान खां गांव रिवाड़ा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीओ अनूपशहर अतुल कुमार चौबे ने कहा कि हिंदू संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी अरूण राघव की तहरीर पर उपरोक्त चारों लोगों के विरुद्व गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें