फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्तमा से लौट रहे लोगों से जगह-जगह मारपीट, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इज्तमा से लौट रहे लोगों से जगह-जगह मारपीट
विज्ञापन

औरंगाबाद। स्याना के गांव महाब में गोकशी के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने चिंगरावठी पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया तो जगह-जगह मारपीट की घटनाएं हुईं। बुलंदशहर में हुए तब्लीगी इज्तमा से लौट रहे लोगों की बाइक रोककर कई जगह मारपीट की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद पुलिस को इज्तमा के वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।
बरौली वासदेवपुर में शनिदेव मंदिर के सामने बाइक सवार मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की गई। जैसे-तैसे भागकर उन्होंने जान बचाई। सैदपुरा गांव के पास भी बाइक रोककर इज्तमा के लोगों से मारपीट की गई। जहांगीराबाद रोड पर लोक किसान इंटर कॉलेज के सामने मुस्लिम युवकों से मारपीट की घटना सामने आई। कई और भी स्थानों से इज्तमा से लौट रहे युवकों से मारपीट होने की खबरें आईं। श्यौरामपुर गांव में भी सांप्रदायिक भिड़ंत की सूचना पर पुलिस दौड़ती रही। लगातार खबरों के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने बुलंदशहर और औरंगाबाद में मुख्य चौराहे से वाहनों को डायवर्ट करा दिया। औरंगाबाद से स्याना के बीच कोई वाहन नहीं चलने दिया गया। औरंगाबाद कस्बे में जहांगीराबाद मोड़ चौराहा पर देर शाम पुलिस ने स्याना की ओर बढ़ रहे वाहनों को रोक दिया। कई किलोमीटर तक सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। पुलिस के पास आला अधिकारियों के स्पष्ट आदेश आ गए कि स्याना की तरफ किसी भी वाहन को बढ़ने नहीं दिया जाए।
विज्ञापन


बुलंदशहर से औरंगाबाद तक जाम
स्याना की तरफ बढ़ते बवाल को देखते हुए औरंगाबाद में जहांगीराबाद मोड़ चौराहा पर पुलिस फोर्स लगाकर बुलंदशहर से आ रहा सारा ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे बुलंदशहर से औरंगाबाद तक करीब पंद्रह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जहां-तहां सैकड़ों वाहन देर रात तक फंसे रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
पुलिस ने वाहनों को रोकने के लिये औरंगाबाद में दो स्थानों पर बैरियर लगा दिए थे। पुलिस ने किसी भी वाहन को स्याना की तरफ नहीं जाने नहीं दिया। रूट डायवर्ट करने के बाद जहांगीराबाद मार्ग पर जाम लगा रहा। अधिकांश वाहन जहांगीराबाद और गांव पर्वाना से खानपुर से होते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें