भाजपा नेता के शराब ठेके में चोरी, हड़कंप
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर स्थित भाजपा नेता भूपेंद्र रावल के देशी शराब के ठेके में बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों लोहे के जंगले आदि उखाड़कर 12 पेटी शराब व साढ़े छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। भाजपा नेता की दुकान में चोरी की सूचना पर हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने और डॉग स्क्वायड ने भी घटना स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया।
भाजयुमों के पूर्व जिला कोषाघ्यक्ष भूपेंद्र रावल का कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में शराब का ठेका है। भाजपा नेता के मुताबिक बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान के जंगले आदि उखाड़कर दुकान में रखी 12 पेटी शराब व साढ़े हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पर कोतवाली पुलिस ने डॉग स्कावड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल जेके तिवारी का कहना है कि भूपेंद्र रावल की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। ब्यूरो