फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को कैंटर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


रफ्तार ने ले ली दो युवकों की जान
- बुलंदशहर में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को रौंदा
- औरंगाबाद में अनियंत्रित कार ने मारी बाइक सवार युवक को टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/औरंगाबाद। तेज रफ्तार क्षेत्र के दो युवकों के लिए काल बन गई। बुलंदशहर में शिकारपुर बाईपास तिराहे के निकट जहां एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, वहीं औरंगाबाद में तेज रफ्तार कार ने युवक की जान ले ली। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है, जबकि कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी निवासी जगत सिंह पुत्र विजय पाल सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उनका भाई कर्मवीर सिंह (27) बाइक से बुलंदशहर किसी काम से गया था। देर रात वह बाइक से ही गांव लौट रहा था। जब कर्मवीर बाइक से शिकारपुर तिराहे पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। कैंटर के पहिए के नीचे सिर कुचलने से कर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कर्मवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कैंटर को सलेमपुर पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगाबाद के मोहल्ला नई बस्ती निवासी खालूद्दीन का पुत्र इमरान मोहल्ला मालियान अव्बल निवासी अयूब पुत्र मोबीन के साथ शुक्रवार शाम बाइक से स्याना जा रहा था। थाना औरंगाबाद के पास स्याना की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद दिया। इससे बाइक सवार अयूब (30) की मौके पर ही मौत हो गई और इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल इमरान को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक पक्ष की तरफ से चालक के खिलाफ तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें