फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला दूध पिला, नगदी-जेवरात लेकर भागी %दुल्हन’

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला दूध पिला, नकदी-जेवरात लेकर भागी ‘दुल्हन’
विज्ञापन


नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां निवासी एक व्यापारी को शादी करना भारी पड़ गया। सोमवार रात शादी कर दुल्हन को घर लेकर पहुंचे व्यापारी व उसकी मां को दुल्हन ने नशीला दूध पिला कर घर से नकदी, जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रामघाट थाना क्षेत्र के जरगवां के मुख्य बाजार में किराने की दुकान करने वाले एक व्यापारी से पास ही स्थित एक गांव निवासी दो व्यक्तियों ने शादी कराने की बात कही थी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित व्यापारी से नकदी भी वसूल की थी। बताया कि सोमवार को अलीगढ़ के पास स्थित एक आर्य समाज मंदिर में एक युवती के साथ व्यापारी की शादी कराई गई थी। उसके बाद सोमवार देर शाम को दूल्हा (व्यापारी) अपनी दुल्हन को लेकर जरगवां स्थित घर लौट आया। दुल्हन ने घर आने के बाद रात को व्यापारी व उसकी मां को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद दोनों बेसुध हो गए। बताया गया कि आरोपी दुल्हन घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, दस हजार की नकदी व मोबाइल आदि सामान लेकर फरार हो गई। मंगलवार को व्यापारी की दुकान नहीं खुलने पर जब लोग पता करने उसके घर गए तो मां व बेटे को बेहोश देख कर सन्न रह गए। एसएचओ रामघाट आरके सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को चिकित्सालय भेजवा दिया है। शादी में कोई फोटोग्राफी भी नहीं होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में पुलिस में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें