फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मामा-भांजी की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मामा-भांजी की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार चार लोगों को एक वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार मामा-भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां-बेटी गंभीर रुप से घायल है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक ही परिवार में दो मौत होने से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बालका निवासी राहुल (27) पुत्र अनूप, अपनी बहन बबीता पत्नी पवन निवासी धौलाना, हापुड़ व उनकी दो पुत्रियों मेघा व सोनिया के साथ एक शादी में शामिल होने सोमवार को जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पतरामपुर गए थे। मंगलवार शाम चारों बाइक से ही वापस बालका लौट रहे थे। बाइक सवार जब नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव कुच्छेेजा गेट के पास पहुंचे तो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां, चिकित्सकों ने राहुल व उसकी आठ वर्षीय भांजी सोनिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बाइक सवार राहुल की बहन बबीता व उसकी पुत्री मेघा को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एक ही परिवार में दो लोगों की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। नई मंडी चौकी इंचार्ज नवीन भाटी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैंटर ने बाइक में टक्कर मारी थी। हालांकि, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें