फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार प्रकरण: पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 14 Nov 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने तोड़ी दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते तीन दिन से चल रहे दीवार प्रकरण में सोमवार शाम को नगर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को शांतिभंग की धारा में जेल भेजा गया, लेकिन उसे जमानत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


बता दें कि बीते रविवार सुबह डीएम कॉलोनी के पिछले हिस्से में पूर्व डीएम द्वारा बनवाई गई दीवारों को सांसद व भाजपा नेताओं ने ढहा दिया था। मामले में भाजपा की कार्रवाई पर प्रशासन ने एक व्यक्ति की शिनाख्त डीएम कॉलोनी निवासी उमेश चंद पुत्र नवाब सिंह के रूप में की। पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपी को दबोच कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया और जेल भेज दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी पर लोगों को माहौल खराब करने के लिए भड़काने की सूचना थी। इस कारण आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अधिकारियों की सुरक्षा को तैयार हुईं महिलाएं, सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में हुआ दीवार प्रकरण मामला तूल पकड़ता ही नजर आ रहा है। मंगलवार को मामले में डीएम कॉलोनी निवासी कुछ महिलाएं एकत्रित होकर डीएम आवास पर पहुंच गईं। इस दौरान उनकी वहां, तैनात पुलिसकर्मियों से काफी नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान महिलाओं ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी सुरक्षा की चिंता है, इस कारण दीवार का निर्माण कराया गया है। अधिकारियों की सुरक्षा करने के लिए महिलाओं ने खुद तैयार होने की बात कही है। इस अवसर पर मोहल्ला निवासी कमलेश देवी, सुमन, निशी, सुषमा, रेनू, सरोज, लक्ष्मी, मिथलेश, सारिका, निधि, कंचन गर्ग, राखी सिंह आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


सांसद का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल
बुलंदशहर। भाजपा संासद के द्वारा प्रशासन को भेजा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि सांसद भोला सिंह ने सोमवार को प्रशासन और पुलिस विभाग को पत्र भेजकर अपनी सुरक्षा से निजी सुरक्षाकर्मियों को वापस करने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने प्रशासन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। सांसद का यह पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें