फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट प्रकरण: जाहिद के बैंक खाता की खंगाली गई डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जासूसी प्रकरण : जाहिद के बैंक खाता की खंगाली गई डिटेल
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए आईएसआई एजेंट के खाते में मिले 80 हजार रुपये के संबंध में अधिकारियों ने सोमवार को बैंक से जानकारी जुटाई। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार खाते में जमा की गई धनराशि संदिग्ध नहीं है। पिछले काफी समय से जाहिद रुपये बैंक में थोड़े-थोड़े कर जमा कर रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि बीते शुक्रवार देर रात को पुलिस ने आईबी के इनपुट मिलने के बाद भूड़ चौराहे के पास से खुर्जा निवासी युवक जाहिद को दबोचा था। आरोपी के पास से प्रतिबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी जाहिद आईएसआई से मिलकर प्रतिबंधित दस्तावेज पाकिस्तान को भेज रहा है। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल और करीब ढाई हजार रुपये की नकदी भी बरामद की थी। पूछताछ में सामने आया था कि उसके खाते में 80 हजार रुपये जमा हैं। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण उसके खाते से संबंधित जानकारी नहीं जुटाई जा सकी थी। सोमवार को एक टीम संबंधित बैंक शाख पहुंचकर आरोपी के खाता से संबंधित डिटेल की जांच पड़ताल की। सूत्रों की माने तो इस दौरान सामने आया है कि जाहिद पिछले काफी समय से अपने खाते में थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर रहा था। पत्नी और बच्चे न होने के कारण उसका कोई अधिक खर्चा भी नहीं था। आरोपी के बैंक खाते की डिटेल चेक की गई है। जिसके आधार पर कहीं से कोई भी संदिग्ध रूप से राशि जमा नहीं की गई है। हालांकि अधिकारी इस बाबत अभी बयान देने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें