फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी अलीम कांड: फारेंसिक रिपोर्ट और परिजनों की आशंका में उलझी कहानी

Thu, 25 Oct 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बसपा विधायक का उनके कमरे में पड़ा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर कोतवाली के सरायधारी निवासी पूर्व बसपा विधायक हाजी अलीम की मौत की गुत्थी अब फारेंसिक रिपोर्ट के तथ्यों और परिजनों की आशंका के बीच उलझती नजर आ रही है। एक ओर फारेंसिक रिपोर्ट से आत्महत्या की ओर इशारा हो रहा है तो परिजन मौत को अभी भी हत्या ही मान रहे हैं। वहीं, फूंक-फूंक कर कदम रख रही पुलिस अब आत्महत्या के कारणों को भी खोज रही है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते 10 अक्तूबर को सदर सीट से पूर्व विधायक और बसपा के कद्दावर नेता हाजी अलीम का शव उनके बेडरूम में पड़ा हुआ मिला था। उनकी दाईं कनपटी पर गोली का घाव था। मौके से पुलिस ने दो बुलेट और दो खोखे समेत एक पिस्टल भी बरामद किया था।

सभी साक्ष्यों को फारेंसिक जांच के लिए आगरा लैब भेज दिया गया था। आगरा लैब की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे। साथ ही अलीम के हाथों का जीएसआर टेस्ट भी कराया गया था। मंगलवार को फारेंसिक रिपोर्ट आने के बाद गुत्थी और भी अनसुलझी हो गई है।
विज्ञापन


अलीम के हाथों पर गन पाउडर आना और अन्य साक्ष्य के आधार पर फारेंसिक रिपोर्ट आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। जिसके बाद पुलिस की जांच भी अब आत्महत्या के कारणों को खोजने में लग गई है। लेकिन, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

परिजन अभी भी इसे हत्या ही मान रहे हैं। परिजन मामले में निष्पक्ष जांच और जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि फारेंसिक रिपोर्ट के आधार पर काफी हद तक गुत्थी सुलझी हुई है। कई बिंदुओं पर अभी जांच जारी है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें