फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों के शिकंजे में फंसे काले हिरण ने तोड़ा दम

Thu, 25 Oct 2018 07:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
घायल अवस्था में पड़ा काला हिरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रबूपुरा के मकसूदपुर गांव में शिकारियों के शिकंजे में फंसकर घायल हुए काले हिरण ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। वन अधिकारियों ने इस मामले में अज्ञात शिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी शिकार के कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


गांव मकसूदपुर के जंगल स्थित कुटी में मौन व्रत रखे हुए साधु देवपुरी महाराज ने लिखकर बताया कि वह कुटी पर साधु भोला गिरी, अजय सिंह, राकेश सिंह और सुमित शर्मा के साथ मंगलवार दोपहर को मौजूद थे, तभी अचानक पास के ही जंगल से हिरण के कराहने की आवाज आने लगी, तब सभी उधर की ओर दौड़ पडे़, तो देखा कि एक काला हिरण वहां पर कराह रहा था। हिरण का एक पैर कटा हुआ था तथा दूसरे पैर में खटका फंसा हुआ था, जिसे काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया।

साधु देवपुरी महाराज ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी तरह का एक मामला आया था, तब गांव वालों को देखकर शिकारी भाग गए थे। क्षेत्रीय वन अधिकारी शीतल प्रसाद पवार, वन दरोगा मोहम्मद तामिल खां, वीट प्रभारी अमित कुमार व नेत्रपाल सिंह की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। उन्होंने रबूपुरा थाने में केस दर्ज कराकर हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

-शीतल पवार, वन क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें