फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी अलीम मौत कांड: अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाजी अलीम मौत कांड: अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व सदर विधायक व बसपा के कद्दावर नेता हाजी अलीम की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की तहरीर मिलने के तीन बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को कुछ संदिग्धों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।
बता दें कि बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक हाजी अलीम के भाई व सदर ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद युनूस ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि मंगलवार की देर रात उनके भाई सरायधारी स्थित आवास पर पहुंचे थे। रात करीब दो बजे वह अपने बेडरूम में चले गए थे। इस दौरान उन्होंने सुबह जल्दी बाहर जाने की बात कही थी, लेकिन बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके बाद परिजनों व कर्मचारियों ने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां हाजी अलीम का शव उनके बेड पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। युनूस ने आशंका जताई थी कि उनके भाई की अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मोहम्मद युनूस की तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सूत्रों की मानें तो पुलिस को इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ में कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। लेकिन, इस मामले में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


अलीम मौत कांड: नौकरों से लेकर परिजनों तक से पूछताछ, नतीजा सिफर
- परिजनों व अन्य लोगों से नगर कोतवाली में एक एक कर की जा रही पूछताछ
- पुलिस मौत के कारणों को जानने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सरायधारी निवासी पूर्व सदर विधायक व बसपा के कद्दावर नेता की मौत के मामले में चार दिन बाद भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों ने खुद कई घंटों तक शनिवार को नगर कोतवाली में पूर्व विधायक के परिजनों व नौकरों से पूछताछ की है। लेकिन, नतीजा अभी सिफर ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते बुधवार की सुबह पूर्व विधायक हाजी अलीम का शव उनके कमरे में बेड पर पड़ा मिला था। सिर पर गोली लगने का घाव मिला था, जिसके कारण उनकी मौत हुई थी। हाजी की मौत को चार दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस के मौत की गुत्थी को सुलझाने में पसीने छूट रहे हैं। पुलिस मौत के कारणों को जानने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी हुई है। शुक्रवार शाम को और फिर शनिवार सुबह से हाजी के परिजनों व नौकरों से एक-एक कर पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। शनिवार सुबह खुद एसएसपी, एसपी क्राइम, सीओ सिटी, नगर कोतवाल ने ऊपरकोट स्थित नगर कोतवाली में परिजनों व नौकरों से एक-एक कर घंटों तक पूछताछ की है। लेकिन, अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचती नजर नहीं आ रही है। अधिकारी केवल जल्द ही गुत्थी को सुलझाने की बात कह रहे हैं। समय बीतने के साथ-साथ हाजी के समर्थकों में भी रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं, एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि जांच जारी है, परिजनों और नौकरों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही नतीजा सामने होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें