फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर कलेक्शन एजेंट से 22 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर कलेक्शन एजेंट से 22 हजार लूटे
विज्ञापन

बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार शाम एक कलेक्शन एजेंट से गन प्वाइंट पर 22 हजार की नगदी लूट ली। एजेंट क्षेत्र के दवा व्यपारियों से कलेक्शन कर बुलंदशहर लौट रहा था। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी जा सकी थी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के अंसारी रोड निवासी अंकुश की देवीपुरा में दवाओं की थोक की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दुकान पर कार्य करने वाला एजेंट शीशपाल खानपुर से पेमेंट लेने के लिए गया था। शाम करीब 5:30 बजे शीशपाल क्षेत्र के दवा कारोबारियों से पेमेंट लेकर लौट रहा था। इसी दौरान खानपुर के पास ही काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके ऊपर तौलिया फेंक दिया। शीशपाल के रुकते ही बदमाश उससे थैला छीनने लगे। विरोध पर बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और बैग छीन कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। खानपुर थाना इंचार्ज सतेन्द्र ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें