फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज की खातिर महिला का उत्पीडन, देवर ने की छेड़छाड़

Tue, 11 Sep 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने व आरोपी ससुरालीजनों पर मारपीट व अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान दहेज दिया था।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की डिमांड करते हुए उसका उत्पीड़न करते थे। साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोप है कि बीते दिनों देवर ने भी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की व विरोध करने पर मारपीट कर हत्या की धमकी दी गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने ससुरालीजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में आरोपी पति व देवर समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें