फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपी घूम रहे खुलेआम, दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोपी घूम रहे खुलेआम, दे रहे धमकी
विज्ञापन


बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान पर बीते दिनों हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। साथ ही आरोपी अब पीड़ित को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र कमल सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह किसान है और खेतीबाड़ी कर ही अपना व परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित का कहना है कि बीते 16 अगस्त की देर रात वह अपने खेत पर बने नलकूप की छत पर सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे गांव मुरादपुर निवासी आरोपी सोनू व सागर निवासी गांव खुदादिया नलकूप की छत पर आए और पीड़ित से कहा कि वह उनके दोस्त बलवीर निवासी गांव मुमरेजपुर को खेत में पानी क्यों नहीं देता है। इसी बात पर दोनों आरोपी भड़क गए और पीड़ित को छत से नीचे फेंक दिया। इस दौरान वहां पर आरोपी बलवीर व बाबू भी मौके पर हाथों में फावड़े के बट लेकर आ गए। इस दौरान चारों आरोपियों ने पीड़ित की जमकर पिटाई करते हुए सिर आदि स्थानों पर जानलेवा हमला किया था। शोर सुनकर अन्य किसानों को आता हुआ देख आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी। लेकिन, अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी पुलिस की साठगांठ के चलते खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें