बाजपुर। सीओ एमसी बिन्जौला ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। आरोपियों के खिलाफ जिला बदर करने की कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि दलवीर सिंह निवासी गांव भौनाइस्लामनगर, रजत भंडारी निवासी गांव खमरिया, अमन वाल्मीकि निवासी गांव चकरपुर, अमन बंसल निवासी नगर के मोहल्ला सुभाषनगर, मंदीप खैरा निवासी गांव पहाड़पुर, रजत शेख उर्फ बच्चा निवासी नगर के मोहल्ला मुड़िया पिस्तौर, नवदीप सिंह उर्फ नवी निवासी नगर के मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी, जसपाल सिंह उर्फ विट्टू निवासी गांव टांडा अमीचंद, रमेश सिंह निवासी गांव इटव्वा, दलवीर सिंह निवासी गांव भौना कॉलोनी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।