फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में नगर पुलिस ने दबोचा 15 हजार का इनामी आरिफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा 15 हजार का इनामी आरिफ
विज्ञापन

- मामन रोड पर देर रात आरोपी को दबोचने गई थी नगर कोतवाली पुलिस
- पुलिस से घिरता देख अन्य साथी संग आरोपी ने शुरू की फायरिंग
- जवाबी फायरिंग में आरिफ के पैर में लगी गोली, दूसरा साथी भागने में कामयाब
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सितारा गैंग के सदस्यों पर नगर कोतवाली पुलिस कहर बनकर टूट रही है। बीते एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने गैंग की सरगना समेत आधा दर्जन गुर्गों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इसी गैंग के फरार चल रहे इनामी सदस्य आरिफ को भी दबोच लिया। इस दौरान आरिफ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात नगर कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि इनामी अपराधी आरिफ पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला रुकनसराय अपने एक साथी के साथ बाइक से गांव नीमखेड़ा की ओर से लूट के इरादे से मोहनकुटी की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने नीमखेड़ा रोड स्थित कब्रिस्तान के निकट चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी बाइक को मोड़कर भागने लगे। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही दूरी पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी तो आरोपियों ने फिर से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। जबकि, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी आरिफ पुत्र सलीम को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज
पकड़े गए बदमाश आरिफ पर नगर कोतवाली में ही आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन


सितारा गैंग की तोड़ दी कमर
नगर कोतवाली पुलिस ने बीते एक सप्ताह के भीतर मादक पदार्थ की तस्कर गैंग सरगना सितारा व उसके दो साथियों को जेल भेजा था। इसके बाद दो जून को 15-15 हजारी गैंग के तीन गुर्गों को दबोच कर जेल भेजा। तीन जून को भी नगर पुलिस ने गैंग के एक अन्य 15 हजारी सदस्य को दबोचा था। वहीं अब आरिफ को मुठभेड़ के बाद दबोच कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें