फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गई युवती से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर चारा लेने गई युवती से किया गैंगरेप
विज्ञापन

- गांव के दो युवकों के खिलाफ पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
- विरोध करने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह दो युवकों ने खेत पर चारा लेने गई युवती के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई, इसके बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

युवती के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी युवक अरविंद पुत्र किशन सिंह और अभिषेक पुत्र सतपाल ने उसे दबोच लिया और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने कर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बदहवास हाल में घर पहुंची पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी जेके तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें