फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में देहात कोतवाली पुलिस ने दबोचा पांच हजार का इनामी किन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा गया पांच हजार का इनामी किन्नू
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने सात साल से अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को देर रात मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने अवैध हथियार व एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एसएसपी केबी सिंह के निर्देश पर सोमवार रात को वांछित बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के दौरान देहात कोतवाल तपेशवर सागर व चोला चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह नैथला हसनपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक इनामी बदमाश गांव मंशागढ़ी नगलिया की ओर से आने वाला है। सूचना पर देहात कोतवाल फोर्स के साथ मंशा गढ़ी नगलयिा मोड़ के पास टीम के साथ पहुंच गए। देर रात करीब सवा तीन बजे पुलिस को एक बाइक गांव की ओर से आती हुई दिखी। पुलिस ने जब बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी बाइक मोड़कर वापस भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने जब उसकी घेराबंदी की कोशिश की तो आरोपी ने टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। देहात कोतवाल ने बताया कि बदमाश की शिनाख्त किरनपाल उर्फ किन्नू पुत्र बोहरी निवासी गांव बड़ौदा थाना देहात कोतवाली जिला बुलंदशहर के रुप में हुई। मथुरा से वह एक अपहरण के मामले में फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये के इनाम की घोषण की गई थी। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें