फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने की थी सुनील की हत्या

Tue, 05 Jun 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हत्यारोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी दिनेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेहड़ में गांव मोहद्दीनपुर में पांच दिन पूर्व हुए सुनील हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा व उसमें फंसा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के वारदात कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रमेश सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गांव मोहद्दीनपुर में सुनील के खेत में ट्यूबवेल हो रहा था। जिसकी रखवाली के लिए सुनील का बड़ा भाई मेहरबान खेत पर सो रहा था। 30 मई की रात में सुनील अपने दोस्त भूदेव के साथ खेत पर सोने के लिए चला गया। उसने अपने बड़े भाई मेहरबान को खेत पर भेज दिया। सुबह को जब मेहरबान खेत पर आया तो सुनील का रक्तरंजित शव खाट पर पड़ा था। भूदेव मौके से गायब था। मेहरबान ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। हत्याकांड की विवेचना में भूदेव शुरू से ही संदिग्ध भूमिका में था। पुलिस उस पर नजर रखे हुए थी। मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे पुलिस ने भूदेव पुत्र हरस्वरूप व कुलदीप पुत्र रामपाल निवासी मोहद्दीनपुर को कुलदीप के खेत से गिरफ्तार कर लिया। 
 पूछताछ में भूदेव ने बताया कि गांव का ही कुलदीप अपने ट्यूबवेल पर बिजली लाना चाहता था। बिजली सुनील के खेतों से होकर आनी थी। सुनील इसका विरोध कर रहा था। वह अपने खेत से बिजली की लाइन निकलवाने को तैयार नहीं हो रहा था। वहीं सुनील भी अपने खेत पर ट्यूबवेल के लिए बोरिंग करा रहा था। उसका ये भी मानना था कि सुनील के ट्यूबवेल कराने से किसान सिंचाई के लिए उसके पास नहीं आएंगे, जिससे उसका काम प्रभावित हो जाएगा। बस इसी बात को लेकर उसने सुनील की हत्या की साजिश रच डाली। हत्या के लिए कुलदीप ने भूूदेव को तैयार किया। हत्या करने के लिए दोनों ने पहले शराब पी, फिर खाना खाकर खेत पर आ गए। सुनील के गहरी नींद में सोने पर रात तीन बजे भूदेव ने दाए कंधे से 12 बोर के तमंचा सटाकर गोली मार दी। भागते समय उसकी जेब से तीन कारतूस गिर गए, जो पुलिस को मिली थी। पुलिस ने भूदेव के घर से छत पर सरसों की तूड़ी के बोरे से तमंचा बरामद किया। उसमें खाली खोखा फंसा हुआ था। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


हमले का आरोपी गिरफ्तार 
नगीना में मोहल्ला खुर्रम अली सराय निवासी फईम अहमद 25 मई  को नगीना रलवे स्टेशन के पास घूम रहा था। तभी नजीबाबाद निवासी मोहम्मद अय्यूब ने किसी बात को लेकर उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को मौजूद लोगों ने नगीना सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां गंभीर हालत में उसे बिजनौर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान 26 मई को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के भाई नईम ने मोहम्मद अय्यूब के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने मोहम्मद अय्यूब को नगीना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें