फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा मजदूर, मालिक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलसा
विज्ञापन

- मजदूर के परिजनों ने मालिक के खिलाफ की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शास्त्रीनगर में बीते दिनों एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गया था। मामले में अब मजदूर के परिजनों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मालिक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव मौरानी निवासी सर्वेश कुमार पुत्र भूप सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते शनिवार को उसका भाई जितेंद्र बुलंदशहर की न्यू शास्त्री नगर कालोनी में एक व्यक्ति के मकान में पेंट का कार्य करने गया था। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण उसके भाई ने दीवार पर पेंट करने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि मकान मालिक ने जबरन उसे दीवार पर पेंट करने के लिए चढ़ा दिया। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण जमीन पर आ गिरा। वहीं घटना के बाद मकान मालिक फरार हो गया था। सर्वेश का आरोप है कि मकान मालिक ने अब उसके भाई का इलाज करने से इंकार कर दिया है। उसका भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसके घर की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब है। मामले में एसएसपी ने पीड़ित को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें