फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार की रिश्वत लेते लाइसेंस आम्र्स कलर्क गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच हजार की रिश्वत लेता लाइसेंस आर्म्स क्लर्क गिरफ्तार
- स्टेट विजिलेंस टीम ने नारनौल में की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शस्त्र लाइसेंस देने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते नारनौल के लाइसेंस क्लर्क को विजिलेंस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी खांडी नारनौल निवासी हेमंत कुमार के पास शस्त्र लाइसेंस है। उसको रिन्यू करवाने के लिए उन्होंने विभाग में आवेदन किया था। सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद लाइसेंस भी बन गया, लेकिन जब भी वह लाइसेंस लेने जाते तो लाइसेंस देने वाला क्लर्क रामफल कोई न कोई बहाना बना देता। वह उन्हें लाइसेंस देने की एवज में पांच हजार रुपये की मांग करने लगा। इस पर हेमंत ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस ब्यूरो गुरुग्राम को दी। ब्यूरो ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर टीम को मौके पर डीसी कार्यालय भेजा और हेमंत से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क रामफल को रंगेहाथों दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें