फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल में चल रहे डिस्को, हुक्का बार पर लटक सकता है ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल में चल रहे डिस्को, हुक्का बार पर लटक सकता है ताला
विज्ञापन

- देहात कोतवाली पुलिस ने छापेमारी के दौरान पकड़े तीन युवक, किया चालान
- युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ा, मनोरंजन विभाग को पत्र लिखने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने मॉल में चल रहे डिस्को, हुक्का बार का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने गोपनीय शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को मॉल में छापेमारी कर तीन युवक व तीन युवतियों को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों युवकों का शांति भंग में चालान कर युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मॉल में संचालित डिस्को व हुक्का बार में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रहीं थीं। इस पर बृहस्पतिवार को एक टीम गठित कर मॉल में छापेमारी की गई थी। इस दौरान तीन युवक व तीन युवतियों को पुलिस ने मौके से दबोचा था। जांच के दौरान सामने आया कि पकड़े गए छह लोग मॉल में ही कार्यरत हैं। एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि मॉल में डिस्को थैग के नाम से लाइसेंस लिया गया है। कुछ कागजी कार्रवाई में कमी भी मिली है। इस संबंध में मनोरंजन कर अधिकारी को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। तीनों युवकों का शांति भंग में चालान कर युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मॉल में किसी भी रुप में अवैध गतिविधियों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, मॉल प्रबंधक ने बताया कि मॉल में अवैध रूप से कुछ भी संचालित नहीं किया जा रहा है। डिस्को थैग की परमिशन है। हुक्का बार पूर्व में ही बंद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें