फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाड़ौल में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, एसओ की कमरे में बंद कर की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जाड़ौल में आंबेडकर की प्रतिमा
अराजक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त
- ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया प्रतिमा तोड़ने का आरोप, तनाव
- एसओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर पिटाई की
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। एससी-एसटी एक्ट कानून में संशोधन को लेकर गांव जाड़ौल में अराजक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। ग्रामीणों ने पुलिस पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाते हुए औरंगाबाद-जहांगीराबाद रोड जाम कर दिया। साथ ही उपद्रवियों ने खानपुर एसओ सहित अन्य पुलिसकर्मियों की एक कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। बाबा साहेब की नई प्रतिमा लगवाने और दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिए जाने पर ही ग्रामीण शांत हुए। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस और आला अफसर गांव में कैंप किए हुए हैं।
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल में दलित संगठन के लोग सोमवार को सुबह 11 बजे सड़क पर उतर आए। उन्होंने रास्ता जाम कर दिया और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग की। केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर सबसे पहले खानपुर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर पुलिस को दौड़ा दिया। इस दौरान ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव के अंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहेब की प्रतिमा को किसी ने तोड़ दिया है। पुलिस पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण और उग्र हो गए। उन्होंने खानपुर एसओ हरिओम सिंह सहित चार-पांच पुलिसकर्मियों को एक मकान के कमरे में बंधक बना लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एसओ को बंधक बनाकर पीटने की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ स्याना अनविता उपाध्याय, एसडीएम अवनीश चंद मौर्य सहित कई थानों का पुलिस बल जाड़ौल पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने अफसरों को भी दौड़ा लिया। अफसरों की मौजूदगी में ही पुलिस पर करीब चार बार पथराव हुआ। पथराव के दौरान एक वृद्धा समेत चार पांच लोग घायल हो गए। स्याना एसडीएम द्वारा बाबा साहेब की नई प्रतिमा लगवाने और दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिए जाने पर ही ग्रामीण शांत हुए। क्षेत्र में हालातों पर काबू पाने में पुलिस को तकरीबन पांच घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

कोट..
ग्रामीणों की ओर से हुए पथराव में चार-पांच पुलिसकर्मियों को ईंट-पत्थर लगे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चौकी इंचार्ज सहित कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की है, जिसमें वे घायल हुए हैं। उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। -हरिओम सिंह, थाना प्रभारी खानपुर
विज्ञापन

----
भारत बंद आह्वान के तहत कुछ लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के लिए ग्रामीणों ने एक ज्ञापन भी दिया है। ग्राम प्रधान को बाबा साहेब की नई प्रतिमा मंगलवार तक लगवाने का निर्देश दिया है। -अवनीश चंद मौर्य, एसडीएम स्याना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें