फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे व प्रदर्शन ने शहर किया जाम से हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे और प्रदर्शन से शहर के लोग रहे हलाकान
विज्ञापन

- अधिकारियों के काफिले भी फंसे जाम में, पुलिस व्यवस्था ध्वस्त
- कालाआम चौराहे पर हजारों की संख्या में एकत्रित हुए प्रदर्शनकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। एससी-एसटी एक्ट को पूर्व की भांति लागू कराने की मांग को लेकर दलित संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नेशनल हाईवे-91, स्टेट हाईवे सहित शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी स्थानों से जाम को खुलवाया। लेकिन, इस दौरान राहगीरों, मरीजों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रदर्शनकारियों का काफिला दर्जनों ट्रैक्टरों, कारों व बाइकों के साथ बुलंदशहर की ओर रवाना हुआ। इस दौरान हाईवे पर खुर्जा से बुलंदशहर तक का सफर तय करने में करीब पौन घंटे से अधिक का समय राहगीरों को लगा। बुलंदशहर पहुंचने से पूर्व प्रदर्शनकारियों ने एनएच-91 पर खुर्जा बाईपास पर ट्रैक्टर, बाइक व कार खड़ी कर के जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की गई। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे पुलिस बल ने हाईवे से जाम खुलवाया। इसके बाद हाईवे पर ही नहर के निकट एक बार फिर जाम लगा दिया। जहां से पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी ओर कालाआम चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने घंटों तक जाम लगाए रखा। इस दौरान एंबुलेंस सवार मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। वहीं शहरवासियों को भी जाम के झाम में उलझना पड़ गया।
विज्ञापन


कचहरी में फंसा डीएम का काफिला
कालाआम चौराहे पर जाम लगने से कचहरी रोड भी पूरी तरह से जाम हो गई। दोपहर करीब एक बजे डीएम काफिला कचहरी रोड से चांदपुर की ओर जा रहा था, लेकिन जाम के कारण डीएम को करीब 10 से 15 मिनट तक जाम से जूझना पड़ा।

पेट्रोल पंप और मंडी में भी तोड़फोड़
प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में जो मिला वहीं तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। भूड़ चौराहे से खुर्जा की तरफ जाने वाले रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी प्रदर्शनकरियों ने जमकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा नगर में डिप्टीगंज स्थित सब्जी मंडी में भी दुकानों में तोडफ़ोड़ की गई।

सांसद के घर पर प्रदर्शन, तोड़फोड़
गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सांसद भोला सिंह के आवास पर पहुंच कर नारेबाजी की। साथ ही घर के बाहर लेग साइन बोर्ड को उखाड़ फेंका। इसके अलावा घर के बाहर लगे होर्डिंग्स को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उग्र लोगों ने सांसद के घर के सामने स्थित एक मकान पर भी पथराव कर शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन


एसएसपी ने सोशल मीडिया पर किया शांति का आह्वान
एसएसपी मुनीराज जी ने जनपद के हालात बिगड़ते हुए देख तत्काल सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से कहा कि शांति व्यवस्था बनाएं रखें। उपद्रव करने वाले व भड़काने वाले लोगों को समझाने की कोशिश करें। माहौल बिगड़ता देख फौरन 100 नंबर या फिर अपने नजदीकी थाना प्रभारी को फोन पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें