फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी के नाम पर युवक से लाखों ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। ठगों ने नगर के मोहल्ला राधानगर के एक युवक से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। दो साल बाद जब पीड़ित ने नौकरी न लगने पर आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने अब एसएसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित मुकेश सिंह पुत्र अखिलेश ने एसएसपी को शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि वह पोस्ट ग्रेजुएट है और फिलहाल बेरोजगार है। उसके घर पर हापुड़ क्षेत्र निवासी दो लोगों का आना-जाना था। आरोपियों ने पीड़ित के परिजनों को बताया कि उनकी रेलवे विभाग के अधिकारियों से अच्छी पहचान है। आरोपियों ने आठ लाख रुपये में उसकी टीटीई के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि अब दो साल बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई। इस पर जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें