फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर आए युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के घर आए युवक को मारी गोली
विज्ञापन

औरंगाबाद। गांव पर्वाना में मामा के घर आए युवक को दो हमलावरों ने गोली मार दी और फरार हो गए। हमलावर युवक के ही साथी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
अहार थाना क्षेत्र के गांव दराबर निवासी धर्मवीर सिंह का 22 वर्षीय पुत्र पवन लोधी बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे खानपुर थाना क्षेत्र के गांव पर्वाना निवासी अपने मामा महीपाल लोधी के यहां आया था। जैसे ही पवन अपने मामा के घर में घुसा, तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली पवन की बांह में लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और खानपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पवन को सीएचसी लखावटी ले जाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गोली मारने वाले गांव दराबर के ही हैं और पवन के साथी हैं। आपसी विवाद होने पर गोली मारी गई है। वहीं एसओ खानपुर हरिओम सिंह का कहना था कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हमलावर कौन थे, यह जांच और पवन से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें