फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

- पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
- अनूपशहर थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने व आरोपियों से सांठगांठ का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की आरोपी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने थाना पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की शिकायत कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने काफी दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी में मिले दहेज से आरोपी ससुरालीजन खुश नहीं थे, वह अतिरिक्त दहेज के रुप में एक कार व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि 18 जनवरी को वह घर में अकेली मौजूद थी, इस दौरान आरोपी देवर ने मौका पाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन पीड़िता के शोर मचाने व विरोध करने पर आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी दे भाग निकला। पीड़िता ने इसकी शिकायत परिजनों से की तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बीते दिनों उसके ससुरालीजन मायके जाकर मान मनौव्वल कर उसे अपने साथ ले आए थे। आरोप है कि कुछ दिन तक सब ठीक रहने के बाद फिर से ससुरालीजनों ने अपनी मांग शुरू कर दी। साथ ही बीते 21 मई को आरोपी ससुरालीजनों ने पीड़िता का गला दबाकर हत्या की कोशिश की थी, पीड़िता जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली। पीड़िता ने थाने पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने अब एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें